कुरुक्षेत्र, 27 मार्च-कुरुक्षेत्र में CIA ने केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयदीप उर्फ देव निवासी कासंडी जिला सोनीपत के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हुई। आरोपी देव को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
*रोबिन के कहने पर हुई फायरिंग*
आशीष निवासी लखनऊ के मुताबिक, वह अपने मित्रों के साथ स्वामी हरिओम के 1008 कुंडीय जनकल्याण यज्ञ में शामिल हुआ था। 22 मार्च को वह अपने साथियों के साथ नाश्ते की शिकायत करने स्वामी हरिओम के पास गया, तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी थी। पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज किया था।
*मामले में दूसरी गिरफ्तारी*
मामले की जांच करते हुए CIA-2 ने करते हुए 24 मार्च को पहले आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार था। उसके पास से 45 बोर की पिस्टल बरामद हुई थी। कोर्ट से आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लिया था। अब टीम ने दूसरे आरोपी जयदीप को कासंडी से गिरफ्तार कर लिया। अभी मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपी रोबिन खोखर की गिरफ्तारी बकाया है। रोबिन के कहने पर ही आरोपियों ने फायरिंग की थी।







