Home Haryana अंबाला में शादी के 2 साल बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर की...

अंबाला में शादी के 2 साल बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

225
0

अंबाला (अकुंर कपूर): अंबाला में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां मिट्ठापुर में 25 साल की विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर खुद को मौत के घाट उतार लिया। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मृतका की मौत के कई घंटों बाद भी उन्हें सूचित नहीं किया गया। दूसरे लोगों से उन्हें पता चला तो वह मौके पर पहुंचे।

मृतिका की बुआ के लड़ने ने मीडिया के सामने पूजा को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। वहीं उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के कहने पर एक बार लड़की की मां ने 50 हज़ार रुपए उधार लेकर ससुराल वालों को दिए लेकिन उसके बाद भी निरंतर लड़की को ससुराल वाले दहेज़ के लिए तंग करते रहते थे। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पूजा की शादी मिट्ठापुर निवासी शुभम से 2020 में कोरोना काल में हुई थी। शुभम मोबाइल की दुकान चलाता है और उनके पास सवा साल का बच्चा था। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने हमें नहीं बताया बल्कि दूसरे लोगों से ही हमें पता चला लड़की ने सुसाइड किया।

लड़की के ससुर ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा ऐसी कोई भी बात घर में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लड़की दो तीन दिन से बीमार चल रही थी और उसको दवाई के लिए कहा तो वह तैयार होने के लिए कमरे में गई तो वापस नहीं आई। जब हमने जाकर देखा तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका की मां के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है ! पुलिस जांच अधिकारी ने कहा की विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here