Home Haryana CM मनोहर लाल खट्टर ने सिरसा के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को...

CM मनोहर लाल खट्टर ने सिरसा के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को किया निलंबित

165
0

सिरसा (एकता): सिरसा के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी संदीप कुमार पर गाज गिरी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने काम में लापरवाही बरतने पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी संदीप कुमार को निलंबित कर दिया।

बता दें कि संदीप कुमार के खिलाफ सर्विस रूल 7 के तहत कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। सीएम विंडो पर शिकायत के संबंध में कार्रवाई दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि सिरसा के प्रेमचंद जैन, डिपो धारक ने सीएम विंडो पर डीएफएससी कम मैनेजर कॉन्फैड सिरसा पर कम राशन देने की शिकायत दर्ज की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here