पानीपत (एकता): हरियाणा में हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कई जगहों पर हादसे हो रहे हैं। कई हादसों में लोग अपने परिवार गंवा रहे हैं तो कई अपने भाई-बहनों से बिछड़ रहे हैं। आखिर इन हादसों का कारण है क्या? अगर हम सड़कों की बात करें तो हरियाणा में कई जिलों में सड़कों की हालत खस्ता है जिससे राह में गड्ढे भरे पड़े हैं। वहीं कई हादसे लोगों की तेज रफ्तार की वजह से भी होते हैं। जो अपनी मौत का काल खुद बनते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा पानीपत जिले में हुआ। जहां नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 3 दोस्तों को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया।
हादसे में तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर मौके पर इक्ट्ठे हो गए, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन 2 युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी और तीसरे की हालत गंभीर थी। जिसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानिए क्या था मामला
बता दें कि (35) मोनू इसराना के गांव कैत गया था। जहां दोस्तों से फोन पर बात होने के बाद देर शाम नेशनल हाइवे पर वह गांव बनवासा निवासी संदीप (35) और गांव पुठर निवासी धर्मबीर (36) से मिलने के लिए खड़ा हो गया। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। तीनों वहां खड़े हुए थे इसी दौरान गोहाना की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।







