फरीदाबाद (अकुंर कुमार): फरीदाबाद में विजिलेंस की टीम ने सेक्टर-3 इलाके में रेहड़ी पटरी का बाजार लगवाने वाली महिला से 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ नगर निगम के जेई और ट्यूबल हेल्पर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। विजिलेंस टीम की गिरफ्त में दिखाई दे रहे। यह बल्लभगढ़ नगर निगम में तैनात जेई और ट्यूबल हेल्पर है इनमें एक का नाम ओमवीर दूसरे का नाम नसीम है।

विजिलेंस टीम के मुताबिक उन्हें एक महिला से शिकायत प्राप्त हुई थी। महिला सेक्टर 3 इलाके में बुध बाजार के नाम से रेहड़ी पटरियां लगवाती है उस महिला से आरोपी जेई और ट्यूबल हेल्पर 15000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे जिनका सौदा 12000 रुपए में तय हुआ था। आज जेई और हेल्पर को महिला से 12000 रुपए की रिश्वत लेते हुए सेक्टर 3 इलाके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम आगे कार्रवाई में जुट गई है।







