Home Entertainment रियल लाइफ में कुछ ऐसी हैं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम...

रियल लाइफ में कुछ ऐसी हैं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम ‘सई’, दिल जीत लेगी खूबसूरत तस्वीरें

203
0

हरियाणा (एकता): ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ सीरियल में सई का रोल अदा करने वाली आयशा सिंह टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती अभिनेत्री हैं। वह टीवी एक्ट्रेस, मॉडल के साथ-साथ एक सफल वकील और कहानीकार भी हैं। बता दें कि आयशा सिंह सोशम मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ वह काफी अच्छा रोल कर रही हैं। जैसी वह सीरियल में दिखती हैं इसके बिल्कुल हटकर वह रियल लाइफ में खूबसूरत होने के साथ-साथ हॉट भी है। असल में वह बेहद ग्लैमरस और हसीन है। उनकी काफी तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आती हैं। ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ सीरियल को लोग काफी देखना पसंद करते हैं। वह सीरियल में भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh19)

इस शो में सई का नया किरदार भी यूजर को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में शो लगातार काफी चर्चा में रहता है। आयशा सिंह को इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहना काफी पसंद है। हालांकि वह कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वह अपने फैंस से कई पोस्ट शेयर करती हैं। वह कभी साड़ी में तो कभी सूट या वेस्टर्न में नजर आती हैं। जिसे हर कोई उनपर दिल हार देता है। अब हम आपको बताते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं।


टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले आयशा सिंह साल 2017 में अदृश्य से डेब्यू कर चुकी हैं। जितनी वह सीरियल में अपनी पहचान के लिए उभरी हैं उतनी ही वह अपने स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर आयशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को भी शानदार ट्रीट देती हैं। जानकारी के मुताबिक ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ सई और विराट की लवस्टोरी फैंस को हमेशा से ही पसंद आई हैं। कई बार जब विराट-पत्रलेखा के साथ दिखाई देता है तो सई-विराट के फैंस नाराज हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here