Home election AAP नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान, बोले- 28 जिला परिषद सदस्य...

AAP नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान, बोले- 28 जिला परिषद सदस्य पार्टी में होंगे शामिल

197
0

हरियाणा (अंकुर कपूर): हरियाणा में पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 28 नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने आम आदमी पार्टी से संपर्क साधा है। जो जल्द पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी दो जिलों में चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार उतारेगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पार्टी के 214 सदस्य, समर्थक और पदाधिकारी ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए हैं। सरपंच, पंच चुनाव के बाद जिला परिषद के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को जबरदस्त कामयाबी मिली है। 15 उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here