हरियाणा | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है।
सरकार ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (DFSC) को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जरूरी सामान की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था किसी भी स्थिति में बाधित न हो। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि युद्ध जैसी स्थिति के बहाने कोई भी व्यापारी आवश्यक वस्तुओं का भंडारण कर कालाबाजारी न करे।
सरकारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। राज्य में खाद्य और जरूरी वस्तुओं का भरपूर स्टॉक है और किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।







