रेवाड़ी (अकुंर कपूर): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस से कार असंतुलित होकर टकरा गई। जिससे हादसे में 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मरने वाले सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे।

बता दें कि हादसे के समय कार सावर युवक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सलाहवास गांव के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के सामने आकर टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि देखने वालों का दिल दहल गया। मरने वालों में महेश , सचिन, सोनू , कपिल और नितेश सभी की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच थी। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।








