Home Haryana बड़ा हादसा टला: यमुना नदी के पानी ने रेलवे ट्रैक को नीचे...

बड़ा हादसा टला: यमुना नदी के पानी ने रेलवे ट्रैक को नीचे से कर दिया खोखला

196
0

यमुना नगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सोमवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए 2 लाख 96 हजार क्यूसेक पानी ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

बता दें कि मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया दरअसल यमुना नदी का पानी तेज रफ्तार से आसपास के इलाकों में फैल गया। जिससे कई गांव पानी की चपेट में आ गए जबकि अमृतसर सहारनपुर रेल मार्ग भी पानी की भेंट चढ़ गया। नदी का पानी यमुनानगर सहारनपुर कलानौर बार्डर पर आ जाने से रेलवे ट्रैक को नीचे से खोखला कर दिया है। वही अमृतसर से सहारनपुर की तरफ एक गाड़ी ट्रैक पर आ रही थी कि उसको भी अमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। क्योंकि रेलवे ट्रेक के नीचे से पानी निकलने के कारण अप एंड डाउन रेलवे ट्रैक धंस गया था और ट्रेन के आगे आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मौके पर युद्ध स्तर पर काम जारी है ताकि जल्द से जल्द रेल ट्रैक को चालू कर दिया जा सके।

यमुना नदी के पानी ने पूरे इलाके में आज जमकर तबाही मचा रखी है। हालांकि इस ट्रैक के धंसने पर लोग इसे ठेकेदार की लापरवाही भी मान रहे हैं। रेलवे ट्रैक के नीचे से निकलने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है। हैरानी इस बात की है कि अभी तक प्रशासन इन गांवों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जबकि यह पानी गांव के घरों से लेकर सड़क और स्कूल तक पहुंच चुका है। ऐसे में अगर पहाड़ों पर और बरसात हुई तो जाहिर सी बात है कि यमुनानगर के हालात चौंकाने वाले हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here