अंबाला (अकुंर कपूर): गन्ने की बकाया पेमेंट में लेकर लगातार संघर्ष कर रहे किसानों ने सोमवार एक बार फिर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। अंबाला उपायुक्त कार्यालय में भारी संख्या में किसानों ने इकट्ठे होकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों ने कहा कि गन्ने की बकाया पेमेंट को लेकर वो सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें सरकार से गन्ने की बकाया पेमेंट नहीं मिली, तो वहीं उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वो एक बार फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके साथ साथ किसानों ने प्रदेशभर के किसानों से अपील की कि 12 सितंबर को सभी किसान पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में एकत्रित हो और वहां से चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर सीएम निवास का घेराव करें।







