पलवल: हरियाणा के पलवल में एक बर्बरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने 4 साल के बेटे को ऐसी खौफनाक सजा दी कि अस्पताल में डॉक्टर तक सिहर उठे। मीडिया सूत्रों के हवाले से महिला अपने पति से अलग रह रही थी उसने अपने प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे 4 साल के बेटे को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
13 जुलाई को डिंपल ने ली चिराग की कस्टडी
बता दें कि साल 2015 में महिला की शादी गांव रोनीजा निवासी डिंपल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी वंश व बेटे चिराग को जन्म दिया। बेटे चिराग के छह माह के होने पर डिंपल झगड़ा कर बेटी वंश को अपने साथ लेकर मायके चली गई। लेकिन डिंपल ने अदालत में केस कर चिराग की कस्टडी ले ली। अदालत में 13 जुलाई को डिंपल को चिराग की कस्टडी दे दी गई। शिकायत में कहा गया कि डिंपल के रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट निवासी सुभाष से अवैध संबंध है। वह अपने प्रेमी के साथ रहती है। साथ में दोनों बच्चे भी रहते हैं।
गंभीर हालत में दिल्ली ट्रॉमा सेंटर किया रेफर
30 अगस्त को उसके पास बहनोई का फोन आया है कि चिराग को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी छाती, पेट, मुंह, हाथ व पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे को खेलते समय चोटें लगी हैं। लेकिन कुछ देर बाद तीनों मौके से फरार हो गए। बच्चे की हालत गंभीर हालत में उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच-पड़ताल कर रही है।







