Home Haryana दीपेंद्र हुड्डा बोले…लोकसभा चुनाव के परिणामों ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार...

दीपेंद्र हुड्डा बोले…लोकसभा चुनाव के परिणामों ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता कर दिया साफ

116
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मतदाताओं ने प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन को दिल खोलकर समर्थन दिया। यही कारण है कि 5 लोकसभा क्षेत्रों में जीत के साथ-साथ 46 विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस गठबंधन आगे रहा।
कांग्रेस गठबंधन को सर्वाधिक मत प्रतिशत 47.6% हरियाणा में 
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि  देश में कांग्रेस गठबंधन को सर्वाधिक मत प्रतिशत 47.6% हरियाणा में मिला, जो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 20% ज्यादा है। कांग्रेस गठबंधन का मत प्रतिशत हरियाणा में न केवल BJP को मिले कुल मतों से 1.5% अधिक है बल्कि इंडिया गठबंधन को देश के अन्य प्रदेशों में मिले वोट प्रतिशत में भी सर्वाधिक है। दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस गठबंधन को वोट देने के लिये हरियाणा के सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगली लड़ाई भी सामने खड़ी है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनायेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने अपने वोट की चोट से बीजेपी के घमंड को तोड़ा है। संविधान की रक्षा के लिए देश व प्रदेशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा दीपेन्द्र हुड्डा कि रोहतक लोकसभा से मिली शानदार जीत मेरे चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं इस जीत को उन्हें ही समर्पित करता हूँ। इसके असली हकदार वही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here