Home Haryana Youtube पर छाया सोनाली फोगाट का आखिरी गाना, मिल चुके लाखों Views

Youtube पर छाया सोनाली फोगाट का आखिरी गाना, मिल चुके लाखों Views

240
0

हिसार: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से फेम पाने वाली हरियाणा की सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ। अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं। वहीं शनिवार को रिलीज हुए इस गाने ‘छौरी का नाम चल्यै हरियाणा मै’ सुपरहिट हो रहा है। खास बात यह है कि रविवार इस गाने को 1,164,069 लोग देख चुके हैं। इस गाने में उन्हें दबंग महिला दिखाया गया है। यह गाना 2:52 मिनट का है। गाने की शुरुआत की 34 सेकेंड में एक वायस ओवर चलता है, जिसमें देखा जा सकता है सोनाली फोगाट आज हमारे बीच नहीं रहीं। कभी सोचा नहीं था कि ये उनका आखिरी गाना साबित होगा। वीडियो के आखिरी में सोनाली फोगाट को ट्रिब्यूट दिया गया है। जिसमें लिखा गया है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनको जल्द इंसाफ मिले।

सोनाली ने बिग बॉस में सलमान के गाने पर किया था बेली डांस

सोनाली फोगाट को बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली थी, जहां उनकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई तो कुछ लोगों से लड़ाई भी देखने को मिली। उन्होंने सलमान खान को प्रभावित करने के लिए उनके गाने पर बेली डांस किया था।

गोवा में हुई थी सोनाली की हत्या

बता दें कि बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की 23 अगस्त की सुबह गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने बताया गया था। अब तक पुलिस सोनाली के निजी सचिव सुधीर सांगवान, सुखविंदर, कर्लिज क्लब के मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गोवा पुलिस की एक टीम पिछले 5 दिन से हरियाणा में भी छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक सोनाली की हत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here