Home Crime Social Media पर पहलवानों का दंगल: विनेश फोगाट के बाद बजरंग और...

Social Media पर पहलवानों का दंगल: विनेश फोगाट के बाद बजरंग और साक्षी ने भी किया ट्वीट, जांच पर उठाए सवाल

184
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में सोशल मीडिया पर पहलवानों का दंगल देखने को मिल रहा है। महिला पहलवानों के यौन शोषण का मुद्दा गर्माया हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए आरोप के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

रेसलर विनेश फोगाट ने इस मामले में बनाई गई जांच कमेटी के एक सदस्य पर सवाल उठाते हुए जांच के तथ्यों को लीक करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विनेश फौगाट के ट्वीट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी विनेश के समर्थन में उतर आए हैं। विनेश ने इस मामले में ट्वीट किया है और उसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी टैग किया।

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले के तथ्यों को लीक करने पर नाराजगी जताई है। यौन शोषण मामले में डब्ल्यूएफआई (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) पदाधिकारियों के खिलाफ विनेश के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में मोर्चा खोलने वाले बजरंग पूनिया साक्षी मलिक भी ट्वीट वार में कूद पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here