Home Haryana दर्दनाक हादसा: पानीपत में 2 सगे भाईयों की मौत

दर्दनाक हादसा: पानीपत में 2 सगे भाईयों की मौत

179
0

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ दो साथी झुलस गए। दोनों युवकों के शवों को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक समालखा के छदिया गांव में 2 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को खंभे से उतारकर नीचे रख दिया। जब मंगलवार को 2 सगे भाई बिजली निगम की गाड़ी में यह ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे। चारों ने मिलकर जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को गाड़ी में लोड किया। जब गाड़ी बैक करने लगे तो 11 हजार वोल्टेज की लाइन के पोल से टकरा गई। गाड़ी में बैठे दोनों सगे भाइयों दीपक व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामनिवास और नरेंद्र भी बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here