Home Haryana चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, दानपात्र तोड़ उड़ाया कैश

चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, दानपात्र तोड़ उड़ाया कैश

215
0

सोनीपत: आजकल चोरों की लालच की सीमा यहां तक पहुंच गई है कि वो अब भगवान के घर भी हाथ साफ करने में जरा भी नहीं परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मामला सोनीपत के महावीर कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ नारायण मंदिर में चोरी का है। बता दें कि वारदात को अंजाम मंगलवार रात करीब 2:00 बजे दिया गया। जब चोर मंदिर में घुसा और दान पेटी में रखा लाखों का कैश उड़ा ले गया। मंदिर संस्था के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने बताया कि यह दान पेटी पिछले 6 महीने से बंद थी और आने वाली जन्माष्टमी को मंदिर की ओर से रंगारंग कार्यक्रम किया जाता है। जिसके लिए उन्होंने कुछ समय बाद इस पेटी को खोलना था। परंतु उससे पहले ही चोर इस पर हाथ साफ कर गया।

महावीर कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में देर रात चोरी की घटना घटित हुई। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जहां आप देख सकते हैं कि कैमरे में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि चोर मंदिर में घुसा और दान पेटी तोड़कर बैग भर ले गया। मंदिर प्रधान सुरेश भारद्वाज का कहना है कि आने वाले कार्यक्रम के लिए दानपात्र में श्रद्धालुओं ने दान दिया था जिस पर एक चोर हाथ साफ कर ले गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here