रेवाड़ी (एकता): वैसे तो हमारे देश में काफी मंदिर हैं। लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनका इतिहास काफी पुराना है। यहां देवी-देवताओं के रूप में अनेक ऐसी चीजों की पूजा की जाती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसा ही एक मंदिर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित है। जो मंदिर 500 साल पुराना है। लेकिन इसका इतिहास काफी रोचक है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार घंटेश्वर महादेव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर शहर के बीच में बना हुआ है। इस मंदिर की मान्यता यह है कि यहां श्रद्धालु दरबार में एक घंटी बांधते थे। लेकिन एक दिन मंदिर में ऐसा चमत्कार हुआ कि यहां हजारों घंटियां बंध गई।
इस मंदिर में रेवाड़ी के राजा रहे रेवत ने अपनी बेटी रेवती की याद में शिवलिंग व मंदिर बनवाया था। इस मंदिर में एक घंटी बजाने पर सारी घंटियां बज उठती थीं। लाखों लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों का कहना है कि यहां हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव की आरती के समय इन घंटियों को बजाया जाता था, जिसके चलते मंदिर का नाम घंटेश्वर महादेव मंदिर पड़ गया।








