Home election CM खट्टर ने कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, ओपी धनखड़ ने BJP...

CM खट्टर ने कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, ओपी धनखड़ ने BJP कार्यालय ‘अम्ब कमल’ का किया उद्घाटन

195
0

अंबाला (अंकुर कपूर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम के साथ-साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अंबाला के जिला भाजपा कार्यालय ‘अम्ब कमल’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधन में अंबाला में बीते अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। वहीं मंच से मुख्यमंत्री ने अंबाला और प्रदेशवासियों से यह अपील भी कर डाली कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलवाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ पी धनखड़, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल मौजूद रहे। मंच से अपने संबोधन में सीएम ने बताया कि राजनीतिक दलों के लिए कार्यालय होना बेहद जरूरी है। सीएम ने बताया कि आज “अम्ब कमल” के रूप में प्रदेश में भाजपा के 13वें कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। इस दौरान सीएम ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उस वक्त के खस्ता हाल कार्यालयों के किस्से भी कार्यकर्ताओं को सुनाए। वहीं मंच से सीएम ने 2024 में भाजपा की जीत का टारगेट भी कार्यकर्ताओं को दिया। सीएम ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत दिलवाने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने भी अंबाला पहुंचने पर सीएम का स्वागत किया और भाजपा कार्यालय की तारीफ की। धनखड़ ने मंच से अपने संबोधन में बताया कि अंबाला का भाजपा और संघ के इतिहास बड़ा अहम रोल रहा है। अंबाला हमेशा से ही अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते आया है। उन्होंने कहा कि अब 2024 में बहुमत की जिम्मेदारी भी अंबाला के कंधों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here