Home Uncategorized भ्रष्टाचार मामले में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर बड़ा झटका

भ्रष्टाचार मामले में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर बड़ा झटका

85
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में नई चुनौती सामने आई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुग्राम से नारनौल अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

मामला वर्ष 2014 का है, जब राव नरेंद्र सिंह स्वास्थ्य मंत्री थे। आरोप है कि पलवल क्षेत्र में 30 एकड़ जमीन के लिए CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) मंजूरी में 30 से 50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस संबंध में एक स्टिंग ऑपरेशन धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग जांच में शामिल की गई।

शिकायत लोकायुक्त हरियाणा को दी गई थी और उनके रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मुख्य सचिव ने इसे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंपा था। इसके बाद 29 जनवरी 2016 को ACB ने संबंधित धाराओं 7 और 13(1)(D) के तहत FIR दर्ज की थी।

जांच पूरी होने के बाद 23 अक्टूबर 2025 को चार्जशीट अदालत में पेश की गई। हाल ही में राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है, और अब यह मामला प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here