Home Haryana हरियाणा मंडियों में अनियमितताएं: अधिकारियों को तुरंत किया निलंबित

हरियाणा मंडियों में अनियमितताएं: अधिकारियों को तुरंत किया निलंबित

135
0

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरे की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए दो मंडियों के अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। नई अनाज मंडी, कनीना और अनाज मंडी, कोसली में ई-खरीद पोर्टल और मार्कीट कमेटी के एच-रजिस्टर ऑक्शन में अनियमितताएं और गेट पास जारी करने में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के आदेश के तहत नई अनाज मंडी कनीना के सचिव व ई.ओ. मनोज पराशर और अनाज मंडी कोसली के सचिव व ई.ओ. नरेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया।

साथ ही, मार्कीट कमेटी करनाल में अलग-अलग आईपी का उपयोग करके फर्जी गेट पास जारी करने के मामले में मंडी सुपरवाइजर हरदीप व अश्वनी और ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में लापरवाही या गड़बड़ी को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार मंडियों में निष्पक्ष और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रही है और अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर की कोताही न बरतने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here