सोनीपत, 16 सितंबर : हरियाणा बीजेपी में इस चुनावी माहौल में लगातार नेताओ और कार्यकर्ताओ में रूठने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राजीव जैन को मानने उनके आवास पर पहुंचे और उन्होंने राजीव जैन व कविता के साथ मुलाकात की और दोनो को प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में मना लिया गया और अब आज राजीव जैन अपना निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जो नामांकन पत्र दाखिल किया था उसको वापिस लेंगे.बीजेपी के लिए दोनो चुनाव प्रचार प्रसार की कमान भी संभालेंगे ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की टिकट काटकर बीजेपी ने सोनीपत से कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए मेयर निखिल मदान को उम्मीदवार बनाया तो कविता जैन और राजीव जैन के तल्ख तेवर पार्टी को उठाने पड़े.राजीव जैन ने तो आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडने के लिए नामांकन पत्र भी भर दिया और उसके बाद पार्टी आला कमान ने दोनो को मानने की जिम्मेदारी कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को सौंपी , हालांकि मोहनलाल तो दोनो को मानने में कामयाब नही हुए,लेकिन आज खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राजीव जैन के आवास पर पहुंचे और राजीव जैन और कविता जैन को मानने में कामयाब हो गए,ले.
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा ये
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि राजीव जैन और कविता जैन हमारे कर्मठ कार्यकर्ता है और दोनो की हमारी पार्टी को जरूरत है और अब राजीव जैन चुनाव नही लड़ेंगे. वही उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और उनका मान सम्मान पार्टी में ऐसे ही बना रहेगा तो अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर नायब सिंह सैनी बोले अच्छा है बनना भी चाहिए तो कांग्रेस के सांसद जय प्रकाश के बयान पर बोले उनके डीएनए में ही ऐसा है उनके बयान से समाज में क्या जायेगा वो सोचते नही है।
हम चुनाव नही लड़ेगे-राजीव जैन
वहीं राजीव जैन ने कहा कि नायब सिंह सैनी ने हमे विश्वास दिलाया है कि हमारे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान पार्टी में ऐसे ही रहेगा , हम चुनाव नही लड़ेगे और पार्टी जहां हमारी ड्यूटी लगाएगी हम वहां काम करेगे।







