Home Crime सोनीपत में बी.ए. फाइनल का हिंदी का पेपर आउट, दो गिरफ्तार

सोनीपत में बी.ए. फाइनल का हिंदी का पेपर आउट, दो गिरफ्तार

184
0

सोनीपत  | महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही बी.ए. फाइनल वर्ष के हिंदी विषय का पेपर सोमवार को सोनीपत के सीआरए कॉलेज से आउट हो गया। पेपर आउट करने का आरोप कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी पर लगा है। पेपर आउट होने के बाद कालेज के पास ही स्थित श्री जी फोटोस्टेट के दुकान पर पहुंच गया और  जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए फोटोस्टेट दुकान चलाने वाले संचालक और एक अन्य युवा को गिरफ्तार किया है।

सोनीपत में स्थित सीआरए कॉलेज में बी.ए फाइनल वर्ष के हिंदी विषय की परीक्षा सुबह करीब साढ़े 9 बजे शुरू हुई थी। परन्तु करीब कुछ देर बाद पेपर आउट हो गया और कॉलेज के पास स्थित श्री जी फोटो स्टेट की दुकान तक पहुंच गया। दुकान पर प्रश्रों के उत्तर ए.आई. व कुंजी का इस्तेमाल करके तैयार किए गए तथा उनके प्रिंट निकालकर बेचने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पेपर का एक वास्तवित प्रिंट और 6 फोटोस्टेट कॉपी बरामद हुई है।जहां पेपर खरीदने और प्रश्नों के उत्तर की जीरो फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए युवाओं की भीड़ नजर आई। पुलिस ने मामले की जांच की और संबंधित फोटो स्टेट संचालक सहित एक अन्य युवा को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया व अन्य साधनों से सूचना मिली थी कि हिंदी का पेपर आउट करके फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंचा था । जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर फोटो स्टेट की दुकान पर छापेमारी की तथा पेपर व उसकी फोटो कॉपी बरामद की है। एक कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी  पर पेपर आउट करने का आरोप है। फोटो स्टेट की दुकान चलाने वाले संचालक आकाश और एक अन्य युवा टोनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here