Home Ambala बिजली विभाग के कर्मचारी को निष्कासित करने पर HSEB वर्कर्स यूनियन...

बिजली विभाग के कर्मचारी को निष्कासित करने पर HSEB वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

211
0
अम्बाला, 7 जनवरी – HSEB वर्कर्स यूनियन द्वारा आज अंबाला कैंट की सभी सब डिविजन में आज वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया गया.मामला 31 दिसंबर का है,जब एक तरफ जहां सारे देश ने साल के जश्न मना रहा था, उस वक्त बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी को बिजली विभाग द्वारा नौकरी से निष्कासित करने का नोटिस भेज दिया गया.इस विरोध में HSEB वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया.
अंबाला कैंट की सभी सब डिविजन में 9 बजे से 5 बजे तक  वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया  गया.उनके प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग द्वारा उस कर्मचारी को दोबारा नौकरी पर रख लिया गया,लेकिन उसको अंबाला शहर सब डिविजन में रखा गया,जिसके विरोध में आज फिर HSEB वर्कर्स यूनियन द्वारा वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया गया.बिजली कर्मचारियों ने इसे बिजली विभाग की तानाशाही  बताया और उन्होंने  मांग की है कि उस कर्मचारी को दोबारा केसरी सब डिविजन में लगाया जाए अन्यथा ये प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here