Home Ambala डेंगू के बढ़ रहे मरीज..स्वास्थ्य विभाग ने करीब 9000 ...

डेंगू के बढ़ रहे मरीज..स्वास्थ्य विभाग ने करीब 9000 लोगो को जारी किया नोटिस

109
0
अम्बाला, 7 नवंबर –अंबाला में डेंगू के मरीजों की संख्या लागतार बढ़ रही है ! लागतार बढ़ते डेंगू के मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को बढ़ा दिया है ! हालांकि सीएमओ डॉक्टर राकेश सेहल का  कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है.अभी तक अंबाला में 75 डेंगू के केस आ चुके है !  राहत की बात ये है की अभी तक अंबाला में कोई भी मौ.त डायरेक्ट डेंगू से नहीं हुई ! स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें ! सीएमओ का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9000 के आसपास लोगो को नोटिस जारी किये जा चुके है !
पूरे प्रदेश  में डेंगू लोगो को डरा रहा है ! डेंगू के मरीजों की संख्या लागतार बढ़ रही है ! स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है डेंगू पर काबू पाने की,लेकिन इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा तभी डेंगू से बचा जा सकता है ! स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दे ! डेंगू के लक्षण नजर आएं तो अस्पताल में जाकर इसकी जांच जरूर कराएं !
CMO डॉक्टर राकेश सेहल का कहना ये
 इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के CMO डॉक्टर राकेश सेहल ने बताया की अबकी बार ज्यादा बारिश होने के कारण भी डेंगू के मरीज ज्यादा आ रहे है !  उन्होंने बताया कि अब तक अंबाला में 75 केस डेंगू के सामने आए है ! उन्होंने बताया कि इनमे से कुछ अस्पताल में उपचाराधीन है और कुछ घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं ! उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें ! उन्होंने कहा कि घर से बाहर जब भी निकले तो पूरी बाजू के कपड़े पहनकर निकलें ताकि मच्छर न काट सकें ! उन्होंने कहा की अगर कोई घर में डेंगू का मरीज है तो उसको मच्छरदानी से ढककर रखें ताकि मच्छर उससे कीटाणु लेकर दूसरे घर के सदस्यों में न फला सके ! उनका कहना है अब तक लोगो को 9000 के करीब उन लोगो को नोटिस जारी किये गए है जिनके प्लाट में पानी खड़ा है साथ ही सभी सरकारी विभागों में भी इसको लेकर एडवांईजरी जारी कर दी है ताकि आसपास पानी न इकठ्ठा न होने दे ! उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here