Home Haryana हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना पर काम जारी, महिलाओं को 2100 रुपये...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना पर काम जारी, महिलाओं को 2100 रुपये मिलने में अभी थोड़ा और इंतजार

138
0

हरियाणा  | हरियाणा सरकार की बजट घोषणा के बाद से राज्य की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹2100 मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल उन्हें अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार योजना को जल्द लागू करने के लिए तेजी से काम कर रही है, और अधिकारियों की एक टीम योजना का अंतिम प्रारूप तैयार करने में जुटी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा कर देगी।

गरीब महिलाओं को मिलेगा लाभ

लाडो लक्ष्मी योजना खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में इस योजना के लिए ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया है। हालांकि, योजना के क्रियान्वयन के लिए अंतिम दिशा-निर्देश अभी तैयार नहीं हुए हैं।

कहां अटक रहा है मामला?

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि पात्रता कैसे तय की जाए। चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि महिला की व्यक्तिगत आय को आधार बनाया जाए या परिवार की संयुक्त आय को। बीपीएल कार्ड धारकों को शामिल करने का विचार है, जहां वार्षिक आय सीमा ₹1.80 लाख है। दूसरी ओर, कुछ अधिकारी सुझाव दे रहे हैं कि पति-पत्नी की संयुक्त आय ₹3 लाख तक रखने पर विचार किया जा सकता है।

यह कदम जरूर उठाएं

जब तक योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, पात्र महिलाएं कुछ जरूरी काम पहले ही कर सकती हैं ताकि बाद में लाभ उठाने में कोई तकनीकी अड़चन न आए:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP) में महिला की आईडी को आधार लिंक बैंक खाते से जोड़ें।
  • बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो जल्द कराएं।
  • उम्र की पुष्टि करें: योजना का लाभ 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा। अगर PPP में उम्र गलत दर्ज है, तो उसे तुरंत अपडेट कराएं।

उम्र सही कराने के लिए आप मेरा परिवार पोर्टल पर खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पहचान पत्र के साथ बदलाव करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here