Home Faridabad निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार...

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार -विक्रम यादव

165
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका (TSN)- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मीडिया से बातचीत करते हुए फरीदाबाद लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर विक्रम यादव ने जिला प्रशासन की चुनाव को लेकर की गई तैयारी की जानकारी सांझा की.
रिटर्निंग ऑफिसर विक्रम यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। टीम गठित कर दी गई है, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को हिदायत भी दी है कि वह धार्मिक, जातिगत या समाज में द्वेष फैलाने वाले बयान बाजी ना करें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा में 23 लाख से ज्यादा मतदाता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो उसके लिए भी एक्टिविटी आयोजित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here