Home politics डिप्टी सीएम बोले….हरियाणा में चुनाव को लेकर जेजेपी पार्टी पूरी तरह...

डिप्टी सीएम बोले….हरियाणा में चुनाव को लेकर जेजेपी पार्टी पूरी तरह से तैयार

207
0
सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेश के डिप्टी सीएम  दुष्यंत चौटाला सोनीपत के बड़ौदा हल्के के  अलग-अलग गांव में पहुंचकर  जनसभा को संबोधित किया । वहीं  राजस्थान में कांग्रेस की हार को लेकर  भूपेंद्र हुड्डा,शैलजा और सुरजेवाले पर  निशाना साधा । उन्होंने कहा कि  तीनों राज्यों में तीनों को प्रभारी बनाया था लेकिन तीनों राज्यों में जनता ने आईना दिखाने का काम किया है और  2024 के विधानसभा और लोकसभा के चुनाव को लेकर जेजेपी पार्टी तैयारी मजबूत बताई है ।
अगले 5 साल में पंचायती राज चुनाव में भी रहेगी
पार्टी की भागीदारी
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने  ऐलान करते हुए कहा है कि अगले 5 साल में पंचायती राज चुनाव में भी पार्टी की भागीदारी रहेगी । उन्होंने कहा है कि 13 जिलों की कार्यकारिणी प्रयासरत है और दिसंबर महीने में घोषणा कर दी जाएगी । वहीं लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक  साथ करवाने क़े कयास लगाने को लेकर कहां है कि मुझे उम्मीद नहीं है, हरियाणा  में चुनाव को लेकर जेजेपी पार्टी पूरी तरह से तैयार है । वहीं सोनीपत की दो सीट  को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अगर जीत होती तो दो सीट  और बढ़ जाती, जहां  आज कांग्रेस के विधायक हैं । वहीं कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सोनीपत के लोगों के साथ जितना धोखा कांग्रेस पार्टी ने किया है, उतना किसी भी जिले के साथ धोखा नहीं हुआ है । भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत को अपना बताकर भी उद्योग जगत स्थापित नहीं किया । वहीं बेरोजगारी और क्राइम आंकड़ों  को लेकर कहा है कि प्राइवेट संस्थाओ क़े आंकड़ों से बेहतरीन आंकड़ा सरकारी आंकड़ा होता है ।उन्होंने कहा है कि अगर हरियाणा में बेरोजगारी और अपराध बढ़ता तो हरियाणा की तरफ बड़ी-बड़ी कंपनियां रुख नहीं करती ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here