Home Haryana हमारा संकल्प विकसित भारत…विधायक बोले, गांव के विकास में ही...

हमारा संकल्प विकसित भारत…विधायक बोले, गांव के विकास में ही राष्ट्र का विकास

160
0
फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए। यह बात विधायक दुड़ाराम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद के तहत खंड फतेहाबाद के गांव ढाणी टाली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांव में भाईचारा बनाकर रखे और सभी ग्रामीण आपस में मिलजुलकर गांव के चहुंमुखी विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ही राष्ट्र का विकास है। छोटे-मोटे मतभेद भुलाकर समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करें।
 इस दौरान विधायक दुड़ाराम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टालें लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। विधायक दुड़ाराम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। ऐसे व्यक्ति जो सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं से जोडक़र लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं, जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ सभी नागरिकों को किसी न किसी योजना के तहत मिल रहा है। सरकार का मकसद है कि देश व प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल हो। इसके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश की जनता को देखने को मिला रहा है। इस अवसर पर विधायक दुड़ाराम क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, प्रतिभावान खिलाडिय़ों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत करवाई गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजपाल बैनिवाल, अनिल सिहाग, विष्णु नैन, विकास, रामेश्वर दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न गांवों में पंच-सरपंच तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here