Home Haryana ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुनने पंचकूला पहुंचे CM खट्टर,...

‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुनने पंचकूला पहुंचे CM खट्टर, जानिए क्या बोले

185
0

पंचकूला (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुनने पंचकूला पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस 100वें कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ आम जनता व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात का 100 वां एपिसोड था। इसमें सेल्फी विथ डॉटर मुहिम की शुरुआत जींद के सुनील जागलान ने की। उनके साथ भी पीएम ने बात की। उन्होंने हरियाणा की कई बातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री की तरफ से उठाए सभी विषय अभियान का रूप ले लेते है, लोगों को प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत का उदाहरण दे सकता हूं जिस तरह से लोग महाभारत देखते थे, उसी तरह हर माह के आखिरी रविवार को लोग टीवी के सामने मन की बात सुनने के लिए बैठते हैं। उन्होंने बताया कि आज अनुमान है कि 3 करोड़ लोगों ने सुना है। तुड़ी खरीदने के लिए गौशालाओं को 36 करोड़ रिलीज किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र समेत कई अहम शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here