नूंह (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नूंह में स्थायी रूप से आईआरबी बटालियन स्थापित की जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार नूंह की घट+ना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि घट#ना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
नूंह में उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 20 केंद्र की पैरामिलिट्री फोर्स हैं, जिनमें से 14 नूंह, 3 पलवल, 2 फरीदाबाद और 1 गुरुग्राम में तैनात की गई हैं। इस बटालियन में लगभग 1000 जवान होंगे।
इस मामले में एसआईटी गठित करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों पर साइबर कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड की सहायता से 116 लोगों को पकड़ा गया है और 90 लोगों को नामजद किया गया है।







