Home politics कुरुक्षेत्र जिले के तीन हलकों से जल्द निकलेगी हरियाणा परिवर्तन यात्रा: अर्जुन...

कुरुक्षेत्र जिले के तीन हलकों से जल्द निकलेगी हरियाणा परिवर्तन यात्रा: अर्जुन चौटाला

186
0
कुरुक्षेत्र(TSN): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कुरुक्षेत्र युवा जिला प्रधान आकाश नैंन को जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि युवा रीढ़ की हड्डी होते है जिनके बुते पर इनेलो लंबा सफर तय करेगी अर्जुन चौटाला बोले हरियाणा परिवर्तन यात्रा कुरुक्षेत्र जिले के तीन हलकों से जल्द निकलेगी युवा इसकी तैयारी रखें।
इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर है क्योंकि राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं। इनेलो शुरुआत से ही इंडिया गठबंधन का भाग नहीं था लेकिन अब  इंडिया गठबंधन के लोग खुद ही फैसला नहीं ले पा रहे तो यानी उनमें जब खुद की एकता नहीं है तो वह सबको कैसे सामूहिक इकट्ठा रख पाएंगे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो का विरोध न सिर्फ भाजपा से अपितु कांग्रेस से भी है और दोनों से राजनीतिक लड़ना कोई मुश्किल बात नहीं है। युवाओं के बूते पर इनेलो प्रदेश में राजनीतिक विकल्प बनने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here