फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा,भाजपा सरकार पर जमकर बरसे । दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के लिए 9 साल के कार्यकाल के लिए 9 सवाल है, इन सवालों का प्रदेश की भाजपा सरकार जवाब दे।
कांग्रेस की सरकार आती है तो की जाएगी छठ पर्व की सरकारी छुट्टी
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा से सवाल पूछा कि देेश में सबसे प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद पहले नंबर पर क्यों है? दूसरा सवाल – फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का क्या हुआ स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ तीन किलोमीटर की सड़क क्यों? तीसरा सवाल – पलवल मेट्रो, फरीदाबाद मेट्रो, गुरुग्राम मेट्रो का क्या हुआ ? चौथा सवाल – 200 करोड़ निगम घोटाले के जिम्मेदारों पर कार्रवाई का क्या हुआ? पांचवा सवाल – आईएमटी फरीदाबाद में सुविधाओं के अभाव में कोई मदर यूनिट नहीं आई यह क्यों हुआ? छटवा सवाल – प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था क्यों? सातवां सवाल – डंपिंग यार्ड ( कूड़ा घर ) के कारण गंभीर बीमारियों का जन्म क्यों हुआ?आठवां सवाल – मझावली पुल का क्या हुआ, कमर्शियल एरिया बनाने का क्या हुआ? और
नवा सवाल – खाद (डीएपी) यूरिया की किल्लत क्यों?
इतना ही नहीं दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर ह+मला बोलते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं । वहीं जो वादे सरकार ने जनता के साथ किए थे, उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया।वही दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2024 में यदि प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार आती है तो छठ पर्व के नाम पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करेगी।







