Home Haryana सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर बोले सीएम सैनी, किसानों...

सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर बोले सीएम सैनी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

5
0

सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के किन्नू को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिलने पर प्रदेश के किसानों को बधाई दी। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य का पहला फल है, जिसे जीआई टैग की मान्यता मिली है। इससे सिरसा के किन्नू को देश और विदेश के बाजारों में नई पहचान मिलेगी तथा किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा होंगे।

सिरसा में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीआई टैग किसी उत्पाद की विशिष्ट गुणवत्ता और भौगोलिक पहचान का प्रमाण होता है। इससे सिरसा के किन्नू की ब्रांड वैल्यू मजबूत होगी और बाजार में इसकी मांग बढ़ने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से गुणवत्ता और उत्पादन मानकों को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किन्नू की गुणवत्ता लगातार बेहतर रखी गई, तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी अलग पहचान बनेगी। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और बागवानी क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका लाभ आने वाले समय में क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here