Home Accident अम्बाला छावनी के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत, स्कोडा कार हादसे में...

अम्बाला छावनी के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत, स्कोडा कार हादसे में बचे एक की हालत गंभीर

85
0

अम्बाला | अम्बाला छावनी के चार छात्रों के लिए एक सफर मौत का सफर बन गया। राजपुरा के नजदीक गांव घग्गर सरायं के पास भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा मंगलवार देर रात हुआ जब स्कोडा कार में सवार अम्बाला छावनी निवासी प्रियांशु (ट्रिब्यून कॉलोनी), खुशविंदर (सैनिक नगर), अभिराज (एकता विहार) और मनन कपूर राजपुरा से अम्बाला की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते कार अचानक अनियंत्रित हो गई, पहले फुटपाथ से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और तीन छात्रों – प्रियांशु, खुशविंदर और अभिराज – की मौके पर ही जान चली गई। चौथे युवक मनन कपूर को राहगीरों और पुलिस की मदद से कार से बाहर निकालकर एम.एम. अस्पताल सद्दोपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अम्बाला शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

चारों युवक पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्र थे और दोस्तों के साथ किसी निजी कार्य से राजपुरा गए थे।

थाना शंभू (पंजाब) के जांच अधिकारी किशनचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत को उजागर करता है, जिसने तीन युवाओं की जिंदगियां छीन लीं और एक परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here