बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेहंदीपुर डाबोदा गांव में एक व्यक्ति की गाड़ी के बोनट पर एक बैग रखा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को खोलकर देखा तो उसमें नवजात का शव पड़ा था। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि नवजात का जन्म करीब 2 दिन पहले ही हुआ होगा। शायद कोई अनजान शख्स गाड़ी पर बैग रखकर चला गया। फिलहाल पुलिस शहर के अस्पतालों में बच्चों के जन्म रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की सोच रही है। बच्चा कहां से आया या किसी ने रखा या नहीं। अभी कुछ पता नहीं चला है।







