Home Haryana दुबलधन में फिरनी पर बुजुर्ग का शव मिला, सिर पर ईंट से...

दुबलधन में फिरनी पर बुजुर्ग का शव मिला, सिर पर ईंट से वार कर हत्या की आशंका

5
0

झज्जर। गांव दुबलधन में शुक्रवार सुबह फिरनी पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी तकदीर उर्फ लीलू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया सामने आया है कि बुजुर्ग के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने फिरनी पर बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बुजुर्ग की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो पाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here