Home Haryana त्योहारी सीजन में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कसी कमर रसगुल्ला फैक्ट्री...

त्योहारी सीजन में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कसी कमर रसगुल्ला फैक्ट्री पर दी दबिश

400
0
कुरुक्षेत्र, 24 अक्टूबर –त्योहारी सीजन में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अलर्ट पर है और इसके लिए   सैंपलिंग अभियान चलाया गया है. आज डिस्ट्रिक्ट फूड सेफ्टी ऑफिसर अमित कंबोज द्वारा दल बल सहित एक रसगुल्ला फैक्ट्री पर  दबिश देकर  चार सैम्पल्स लिए. वहीं विभाग ने त्योहारी सीजन में 30 सैंपल गए.
डिस्ट्रिक्ट फूड सेफ्टी ऑफिसर अमित कंबोज ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज एक रसगुल्ला फैक्ट्री पर दबिश दी गई है और चार सैंपल लिए हैं. जबकि अब तक तीस सैंपल लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 140 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 18 सैंपल सब स्टैंडर्ड/ फेल निकले लगभग 250000 रुपए का जुर्माना करने के साथ-साथ कुछ मामलों को नियमानुसार कार्यवाही के लिए अदालत में भेजा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here