Home Palwal भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, वोकल फॉर...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

1
0

पलवल/सुंदर कुंडू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को पलवल जिला भाजपा कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, भाजपा नेता हरित बैसला, जयराम प्रजापति सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन बैसला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण में देशवासियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण, किसानों और जवानों समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के अलग-अलग वर्गों को नई प्रेरणा देने का काम करता है।

विपिन बैसला ने कहा कि पलवल जिले में हाल ही में करीब पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसे जिले में एक यादगार आयोजन के रूप में देखा गया।उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में पलवल की तिरंगा यात्रा का भी उल्लेख करेंगे।
भाजपा नेता हरित बैसला और जयराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से सीधे जनता से जुड़े विषयों को सामने रखते हैं। कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाता है।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ लंबे समय से लोगों के बीच लोकप्रिय कार्यक्रम बना हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और समाज को प्रेरित करने वाली पहलों का उल्लेख किया जाता है,जिससे अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए जाने वाले विषयों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लोगों में देशहित में कार्य करने की भावना मजबूत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here