यमुनानगर, 19 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा नेताओं ने उस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी है। हरियाणा के कृषि मंत्री एवं जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया.उन्होंने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस इस प्रकार के झूठे वादे करती है लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया लेकिन भाजपा ने पूरी निष्पक्षता के साथ सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक किनारे के साथ धरातल पर कार्य करके दिखाएं।
वही कंवरपाल गुर्जर ने अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस आदमी पर भ्रष्टाचार कितने गंभीर आरोप लगे हो उन्हें जसमर्थन कैसे प्राप्त हो सकता है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मंजूरी मिलने पर कंवरपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा की इससे खर्चा कम होगा और विकास की गति बढ़ेगी।कांग्रेस ने 10 साल हरियाणा में शासन करते हुए वादा किया 24 घंटे बिजली देंगे लेकिन वह वादा भी कांग्रेस पूरा नहीं कर पाई लोगों को 2 घंटे बिजली के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। कांग्रेस व्यवस्था को ठीक नहीं कर पाई महंगी बिजली बेचने के बाद भी करोड़ों के घाटे में बिजली विभाग था हमारी भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया और बिजली की दरों को काम किया उसके बाद भी बिजली बोर्ड 3000 करोड़ के मुनाफे में है । कांग्रेस ₹500 गैस सिलेंडर देने की बात कर रही है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही कर दिया है। पेंशन 6000 देने की बात कांग्रेस कर रही है जब कांग्रेस की सरकार थी तो ₹400 पेंशन थी और जब उनकी सरकार गई तो ₹800 पेंशन द 10 साल में केवल ₹400 बढाए गए अब लोगों को गुमराह करने के लिए हम ₹6000 पेंशन देंगे, कर्मचारियों को ओपीएस की बात कर रहे हैं उसको बंद भी कांग्रेस ने किया ।2 लाख भर्तियां करने की बात कांग्रेस कर रही है 5 साल में 2 लाख भर्तियां वहीं वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक 10 साल में केवल 80000 भर्तियां कांग्रेस ने की हमने कांग्रेस से कहीं गुना ज्यादा भर्तियां की ।







