Home Haryana करनाल STF का बड़ा एक्शन: 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर...

करनाल STF का बड़ा एक्शन: 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग का मुख्य आरोपी भी दबोचा

9
0

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल STF ने एक बड़े अभियान के दौरान पांच कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वह मुख्य शूटर भी शामिल है, जिस पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। सभी आरोपियों को करनाल के पृथ्वीराज चौहान चौक के पास एक काले रंग की थार से हिरासत में लिया गया।

विदेशी हथियार और कारतूस बरामद

STF ने आरोपियों के कब्जे से पांच विदेशी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस हथियारों की सप्लाई और इनके स्रोत की जांच कर रही है।

फायरिंग और रंगदारी के मामलों में संलिप्तता

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने मई 2026 में निसिंग स्थित गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग की थी। इसके अलावा, STF का दावा है कि यही गैंग 12 जुलाई 2026 को यमुनानगर के एक टायर शोरूम पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना में भी शामिल था।

विदेश से मिलते थे निर्देश

STF करनाल यूनिट के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हैं।जांच में इनके विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ

पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई,फंडिंग और विदेश में बैठे गैंग संचालकों से जुड़े लिंक की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
बाइट: डीएसपी अमन कुमार, STF करनाल यूनिट.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here