Home Haryana रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

15
0

रोहतक। रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर तैनात थे।

पुलिस के अनुसार, अजय पाल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अजय पाल पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे। वह अपनी पत्नी दर्शना, दो बेटियों और चार वर्षीय बेटे तन्मय के साथ मकड़ौली खुर्द स्थित घर में रहते थे। सुबह जब उनकी छोटी बेटी उठी तो उसने पिता को बरामदे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, अजय पाल की छोटी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर है। शिक्षक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here