Home Haryana कैथल में सड़क हादसे में एयरफोर्स सार्जेंट की मौत, हाईवे किनारे रुकी...

कैथल में सड़क हादसे में एयरफोर्स सार्जेंट की मौत, हाईवे किनारे रुकी कार से उतरते ही वाहन ने मारी टक्कर

4
0

कैथल/बलिंदर कुमार-:कैथल के नेशनल हाईवे-152 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के एक सार्जेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुलानीखेड़ा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,विकास गुरुवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कार से करनाल जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर वॉशरूम की तलाश के दौरान उन्होंने शुगर मिल के पास अपनी कार सड़क किनारे धीमी कर रोक दी। जैसे ही वह कार से बाहर निकले, पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद विकास की पत्नी सदमे में सड़क पर ही बेसुध हो गईं। सूचना मिलने पर तितरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार,वाहन के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here