Home Ambala अंबाला में स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया गया, सीएम...

अंबाला में स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया गया, सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

113
0

अंबाला | अंबाला में सुरक्षा के मद्देनजर आज और कल के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश अंबाला के डीसी ने जारी किए हैं, जो बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा हैं।

इसके अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी स्थिति की निगरानी के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इस कदम का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारियों को सुनिश्चित करना है।

बता दें कि 7 मई को राज्य में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी, और उसके बाद ब्लैकआउट भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here