Home Crime कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

3
0
Screenshot

रोहतक। महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में कार्यालय पर चार गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चलाई गई गोलियों में से दो कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे को भेदते हुए आर-पार निकल गईं, जबकि अन्य दो गोलियां एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गईं। घटना के समय कार्यालय में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी, लेकिन फायरिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने विधायक बलराम दांगी से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि महम विधानसभा क्षेत्र हरियाणा की राजनीति में विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक महम कांड के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह दांगी की राजनीतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आनंद सिंह दांगी के पुत्र बलराम दांगी ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उनका कार्यालय महम कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां यह फायरिंग की घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here