Home Accident हरियाणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे के एडमिशन से...

हरियाणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे के एडमिशन से लौटते समय हादसे में तीन की मौत

4
0

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब बेटे के एडमिशन के लिए सीकर गए दंपती और उनके इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसलमेर नेशनल हाईवे-11 पर धामलावास आईटीआई के पास देर रात स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में परिवार के तीनों सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी 40 वर्षीय ब्रजमोहन, उनकी पत्नी 38 वर्षीय अनीता और 13 वर्षीय बेटे निमेष के रूप में हुई है। ब्रजमोहन निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि अनीता सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। बताया जा रहा है कि परिवार अपने बेटे निमेष का एडमिशन करवाने के लिए गुरुग्राम से सीकर गया था और देर रात वापस लौट रहा था।

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में जा घुसा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब दो घंटे तक गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here