चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के तीन वरिष्ठ IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। यह बदलाव प्रशासनिक संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रिक्त पदों को भरने की दिशा में उठाया गया कदम है।
नई तैनातियों पर एक नजर:
हितेश कुमार मीना (IAS, बैच 2019):
गुरुग्राम में अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हितेश मीना को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष है।
रेणु सोगन (IAS, बैच 2019):
मानेसर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत रहीं रेणु सोगन को अब हरियाणा सरकार के शिकायत निवारण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद भी एक रिक्त स्थान को भरने के लिए आवंटित किया गया है।
वीरेंद्र चौधरी (HCS, बैच 2013):
शाहबाद की सहकारी शुगर मिल्स के एमडी और कुरुक्षेत्र में जिला परिषद व डीआरडीए के सीईओ के रूप में सेवा दे चुके वीरेंद्र चौधरी को हरियाणा के मत्स्य विभाग में संयुक्त सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है।







