फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, श्रद्धेय मां अम्मा जी, महामहिम गवर्नर श्री बण्डारू दत्तारेय जी भी मौजूद रहे। आध्यात्मिक नेता माता अमृतानंदमयी देवी ने इसे स्थापित किया है, जिन्हें प्यार से अम्मा के नाम से जाना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके फरीदाबाद में 130 एकड़ में बसे इस अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सीएम मनोहर लाल जी के साथ अमृता अस्पताल में दीप भी प्रज्वलित किया। अब तक इस अस्पताल में कुल 4,000 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 2,600 बिस्तरों वाला अस्पताल लगभग 1 करोड़ वर्ग फुट एरिया में लगाया गया है। रोगियों के लिए एक हेलीपैड और कई अन्य सुविधाओं के साथ रोगियों के परिवार के लोगों के लिए 498 कमरों वाला गेस्टहाउस भी बन रहा है। प्रबंधन की योजना डॉक्टरों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की है कि वे फैला हुआ पेट न रखें और लिफ्ट से अधिक सीढ़ियों का उपयोग करके स्वस्थ रहें।







