Home Crime खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ मामले में इस पार्टी के नेता...

खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ मामले में इस पार्टी के नेता गगनजोत सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

189
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): खेल मंत्री पर छेड़छाड़ मामले में पिहोवा में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने खेल मंत्री संदीप सिंह का पुतला जलाया और बर्खास्तगी की मांग की। लोकदल पार्टी के नेता गगनजोत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा छेड़छाड़ मामले में संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी है, जब तक विधायक को बर्खास्त नहीं किया जाता तो आईएनएलडी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। वहीं उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपने मंत्री को बचाने का प्रयास करेंगी तो आईएनएलडी सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here