Home Hisar डॉ अंबेडकर ने संविधान में हर देशवासियों को दिया बराबर का...

डॉ अंबेडकर ने संविधान में हर देशवासियों को दिया बराबर का अधिकार -कांग्रेस प्रवक्ता बजरंग गर्ग

140
0
हिसार, 7 दिसम्बर – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को श्रदांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे। डॉ अंबेडकर जी ने संविधान में हर देशवासियों को बराबर का अधिकार दिया। डॉ अंबेडकर जी भारत देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा की।
 29 अगस्त 1947 को अंबेडकर जी को भारत देश का नए संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। भारत ऐसा देश है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक छत के नीचे रह रहे हैं। भारत के संविधान में अमीर, गरीब, सभी जाति व धर्म को बराबर का अधिकार दिया गया है। भारत देश का संविधान बड़ा पवित्र व हर वर्ग के हित को देखकर बनाया गया है। डॉ अंबेडकर जी ने दलित, पिछड़ा वर्ग व गरीबों को ऊंचा उठने के लिए जीवन भर काम किया। देश की आजादी व विकास में कांग्रेस पार्टी का बड़ा भारी योगदान है और देश के लाखों भक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराने का काम किया। हर भारत वासी को संविधान के तहत काम करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here